छत्तीसगढ़
रायपुर में IPL: RCB vs KKR मैच से पहले हल्की बारिश, फैंस चिंतित
jantaserishta.com
13 May 2026 6:07 PM IST

x
रायपुर: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज शाम 7:30 से RCB और KKR के बीच मुकाबला होगा। मैच से पहले नवा रायपुर में हल्की बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
चर्चा है कि एक्टर शाहरुख खान भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंच सकते हैं। मैच से पहले रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट और पार्किंग प्लान जारी किया है। रायपुर शहर से स्टेडियम जाने वाले दर्शकों को तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर मार्ग से होकर स्टेडियम पहुंचना होगा।
गाड़ी स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा और कोसा पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। पार्किंग फुल होने पर श्री सत्य साईं हॉस्पिटल और सेंध तालाब पार्किंग का इस्तेमाल किया जाएगा। बिलासपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, जगदलपुर, दुर्ग-भिलाई और महासमुंद की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।
मुकाबले से पहले KKR और आरसीबी की टीम जमकर पसीना बहाया। खिलाड़ियों ने बड़े हिट लगाने के साथ-साथ आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की रणनीति पर काम किया। दूसरी ओर गेंदबाजों ने यॉर्कर, स्लोअर वन और डेथ ओवर की लाइन-लेंथ पर अभ्यास किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





