छत्तीसगढ़

रायपुर में हुई हल्की बारिश, रात के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी

jantaserishta.com
13 Nov 2021 9:24 AM IST
रायपुर में हुई हल्की बारिश, रात के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में छाए बादलों से रात की ठंड कम हुई है। वहीं आज सुबह से ही रायपुर व आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है। बादलों के कारण रात का तापमान राजधानी में रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर अंदरूनी तमिलनाडु और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी तमिलनाडु में स्थित निम्न दाब के केंद्र से उत्तर तटीय उड़ीसा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।
प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story