छत्तीसगढ़

उठाईगिरी करने वाली महिला गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
3 Nov 2021 4:39 PM IST
उठाईगिरी करने वाली महिला गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
x

दुर्ग। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक उठाईगिरी करने वाली महिला गिरोह का पर्दाफाश किया है. जो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने सराफा लाइन जवाहर मार्केट पावर हाउस में घूम रहे थे. जब पुलिस ने संदिग्ध बाहरी महिला गिरोह से पूछताछ की तो आरोपियों ने भीड़भाड़ वाले मार्केट व ज्वेलरी शॉप में चोरी करना कबूल किया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश जिला उमरिया के रहने वाले जिनमें 4 महिला एक पुरुष शामिल है। सिविल एवं छावनी पेट्रोलिंग टीम की सक्रियता से बाहरी उठाईगिर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार हुए है.


Next Story