छत्तीसगढ़

उठाईगिरी: महिला ने की गोलबाजार थाने में शिकायत

Nil dhankar
2 April 2022 8:39 AM IST
उठाईगिरी: महिला ने की गोलबाजार थाने में शिकायत
x

रायपुर। राजधानी में दिनदहाड़े उठाईगिरी की वारदात हुई। बदमाशों ने महिला को बातों में उलझाकर गहने ठग लिए। वारदात में आठ बदमाश शामिल थे। महिला की शिकायत पर गोलबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का पूरा सीसीटीवी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही। पुलिस को बाहरी गैंग की आशंका है।

गोलबाजार थाने में लक्ष्मी गुप्ता ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला अमावस्या होने से जलेबी लेने शारदा चौक के पास भागीरथी होटल आई थी। भागरथी होटल से जलेबी खरीदकर स्कूटी की डिक्की में रख रही थी। उसी समय करीबन सुबह साढ़े आठ बजे एक लड़का पहुंचा। उसने देवी हास्पिटल का पता पूछा। महिला ने जानकारी नहीं होने के कारण मना कर दिया। इसके बाद एक और लड़का आया। तभी पहले वाले ने दूसरे वाले से देवी हास्पिटल का पता पूछा। तब पहला लडका कुछ मंत्र पढ़ने लगा और दूसरा अपनी परेशानी उसे बताने लगा। महिला जब अपने गाड़ी की तरफ जाने की कोशिश कर रही थी, तो बदमाशों ने दो मिनट रुकने के लिए कहा। रुकते ही मंत्र पढ़ने वाले ने कहा कि तुम्हारें लड़के के उपर भारी विपत्ति आने वाली है।

महिला डर गई और विपत्ति यानी परेशानी के बारे में पूछने लगी। बदमाशों ने महिला को सोने के जेवर उतारकर अपने पर्स मे रख लेने को कहा। महिला ने जेवर उतार कर पर्स में रख लिए। बदमाश ने पर्स ले लिए। महिला जब तक अपनी गाड़ी लेने गई तब तक दोनों वहां से फरार हो गए.


Next Story