छत्तीसगढ़

एटीएम अंदर उठाईगिरी: महिला को बेसुध कर जेवर ले उड़ी शातिर युवती

Nil dhankar
15 Sept 2022 8:46 AM IST
एटीएम अंदर उठाईगिरी: महिला को बेसुध कर जेवर ले उड़ी शातिर युवती
x
सांकेतिक तस्वीर 
छग

रायपुर। टाटीबंध इलाके में 55 साल की महिला से उठाईगिरी हो गई। महिला एटीएम पैसे निकालने गई थी वहीं एक युवती आई। उसने महिला को कुछ स्प्रे छिड़का इससे वह बेसुध हो गई। उसके बाद युवती जेवर उतार कर ले गई। पुलिस का दावा है कि महिला ने जहां घटना होना बताया है, जांच में वहां कुछ नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार टाटीबंध इलाके में 55 साल की महिला रहती है। उन्होंने शिकायत की है कि वह शाम को आमानका ब्रिज के पास एटीएम गई थी। वह पैसा निकाल रही थी। उसी दौरान एक महिला आई।

इसके बाद उनके शरीर से जेवर उतारकर ले गई। पीड़ित महिला का कहना है कि चोर महिला ने उन पर कुछ स्प्रे किया था, जिससे वह बेसुध हो गई थी। इसी का फायदा उठाकर उसने उनके शरीर से जेवर उतार लिए। महिला ने 20 तोला का सोने के जेवर पहने थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है। उन्हें अब तक कोई फुटेज नहीं मिला है।

पुलिस महिला के बयान और घटनास्थल पर जांच के बाद उलझ गई है। अफसरों का कहना है कि महिला की बयान की पड़ताल की जा रही है। कुछ और संभावित जगहों पर फुटेज चेक करने से स्थिति स्पष्ट होगी। शहर के किसी भी एटीएम में इस तरह उठाईगिरी की ये पहली घटना है।

Next Story