छत्तीसगढ़

लिफ्ट ठेकेदार ने प्रेमिका को लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने की धमकी भी दी

Nil dhankar
15 May 2022 10:08 AM IST
लिफ्ट ठेकेदार ने प्रेमिका को लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने की धमकी भी दी
x

बलौदाबाजार। लिफ्ट ठेकेदार द्वारा प्रेमिका को जान से मारने की धमकी और मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस को पीड़िता ने बताया कि डूडगा पामगढ निवासी विरेन्द्र पुरे के साथ करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध है जो पिछले महिने शादी करने से इंकार किया।

जब पीड़िता प्रेमी विरेन्द्र पुरे से मिलने रायपुर रोड में निमार्णाधिन श्रीराम हास्पिटल पहुंची तो आरोपी गुस्से में आकर बहस करने लगा. एवं जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूंसों मारा। जिससे पीड़िता को चोट लगी है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी विरेन्द्र पुरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है.

Next Story