छत्तीसगढ़

पानी में समा गई जिंदगी, 4 युवक मनाने गए थे पिकनिक

jantaserishta.com
30 Nov 2022 1:16 PM IST
पानी में समा गई जिंदगी, 4 युवक मनाने गए थे पिकनिक
x
मचा कोहराम।
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पिकनिक मनाने गए चार युवकों में से एक की नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृत युवक की उम्र लगभग 41 वर्ष बताई जा रही है। यह घटना सूरजपुर के ओडगी थाना क्षेत्र के लफरी पिकनिक स्पॉट की है।
मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक अंबिकापुर निवासी हैं। चार युवक पिकनिक मनाने आए थे। तभी उनका एक साथी नदी में डूब गया। जानकारी मिलने पर कड़ाके की ठंड के बीच ओडगी के भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी और कांग्रेस के नेता लवकेश गुर्जर स्थानीय लोगों के साथ नदी में बहे युवक की तलाश शुरू की। जहां स्थानीय लोगों की मेहनत रंग लाई और युवक का शव बरामद कर लिया गया। फिलहाल शव ओडगी स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story