छत्तीसगढ़

राजधानी में तीन मंदिरों में हो रहा पाठ

Kajal Dubey
21 Dec 2022 8:35 AM GMT
राजधानी में तीन मंदिरों में हो रहा पाठ
x
रायपुर : राजधानी रायपुर में पहली बार पांच करोड़ विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ हो रहा है। इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। रिकॉर्ड बनाने के लिए जरूरी टेस्ट करने के लिए टीम राजधानी पहुंच गई है। अंतिम दिन बुधवार को पांच करोड़ के लक्ष्य को परखा जाएगा और रिकॉर्ड बनाने का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। चार दिनों में अब तक साढ़े चार करोड़ सहस्त्रनाम का पाठ किया जा चुका है।
आंध्रा एसोसिएशन व श्री बालाजी मंदिर समिति, गुढ़ियारी के कोषाध्यक्ष मोहन के नायडू और समिति के मतगणना अधिकारी बीवीएस राजकुमार ने कहा कि पाठ का पूरा रिकॉर्ड रखने के लिए परिसर में आठ सीसीटीवी लगाए गए हैं. प्रत्येक चक्र के बाद कंप्यूटर में गिनती दर्ज की जा रही है। महिलाएं 20 से ज्यादा टोलियों में पाठ कर रही हैं। प्रत्येक समूह में 20 से 25 महिलाएं पाठ में लगी हुई हैं।
Next Story