छत्तीसगढ़

4 जिलों में हुई कम बारिश, फसल को नुकसान

Nilmani Pal
8 Sep 2023 4:09 AM GMT
4 जिलों में हुई कम बारिश, फसल को नुकसान
x

रायपुर। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम में ठंडकता बनी रहेगी और उमस से लोगों को राहत रहेगी। वहीं दूसरी ओर कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि भले ही बारिश की स्थिति थोड़ी पिछड़ी हुई है, लेकिन धान की फसल के लिए पर्याप्त पानी है। फसल केवल उन्हीं क्षेत्रों में प्रभावित होगी, जहां काफी कम बारिश हुई है। आने वाले कुछ दिनों तक तो मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक जून से लेकर सात सितंबर तक 810.2 मिमी वर्षा हुई है,जबकि सामान्य रूप से 999.5मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार प्रदेश में 19 फीसद कम बारिश हुई है। बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1398.1 मिमी बारिश हुई है,जो सामान्य से 19 फीसद ज्यादा है। साथ ही सरगुजा में सबसे कम बारिश 417.7 मिमी हुई है,जो सामान्य से 61 फीसदी कम है।

रायपुर जिले में अभी तक 1003.3 मिमी बारिश हुई है,जो सामान्य से 12 फीसद ज्यादा है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अभी तक सुकमा जिले में ज्यादा वर्षा हुई है,जहां 1166.3 मिमी बारिश हुई है। 12 जिलों में सामान्य बारिश और 13 जिलों में कम वर्षा हुई है। साथ ही एक जिले में अति कम बारिश हुई है।

डीन कालेज आफ एग्रीकल्चर व फैकल्टी डीन डा. जीके दास ने कहा कि प्रदेश में अभी 800 मिमी से ज्यादा वर्षा हो चुकी है,जो धान की फसल के लिए पर्याप्त है। धान की फसल ऐसी फसल है, जिसमें कुछ दिनों तक पानी नहीं भी गिरा तो विशेष नुकसान नहीं पहुंचता। खेत के अंदर भरा पानी फसल के लिए पर्याप्त रहता है। हालांकि सरगुजा, सूरजपुर, कवर्धा, जांजगीर क्षेत्रों में जहां काफी कम वर्षा हुई है,फसल थोड़ी प्रभावित हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में तो धान की फसल को नुकसान नहीं है।

Next Story