छत्तीसगढ़

तेंदुए का शव मिला, कवर्धा वन विभाग की यूनिट में हड़कंप

Nilmani Pal
17 Dec 2025 12:16 PM IST
तेंदुए का शव मिला, कवर्धा वन विभाग की यूनिट में हड़कंप
x
छग

कवर्धा। आज जंगल में एक तेंदुए की सड़ी-गली लाश मिली है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मोतीनपुर और बोटेसूर गांव के बीच जंगल में तेंदुए का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए का शिकार करंट लगाकर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जंगल सफारी की डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान वन विभाग ने मोतीनपुर निवासी बिशु साहू को हिरासत में लेकर 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के घर से जीआई तार भी बरामद किया गया है। मामले में लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला लोहारा रेंज के मोतीनपुर बीट क्षेत्र का है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null