छत्तीसगढ़

तेंदुए का मिला शव, शिकारियों की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

Nilmani Pal
27 Aug 2022 3:59 AM GMT
तेंदुए का मिला शव, शिकारियों की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम
x

धमतरी। धमतरी वन मंडल अंर्तगत दुगली वनपरिक्षेत्र में एक बार फिर दुर्लभ वन्यप्राणी तेंदुए का शिकार हुआ है। तेंदुए को मारकर शिकारी उसके चारों पंजे को ले गए हैं। मृत तेदुएं की उम्र लगभग तीन साल बताई जा रही है। अज्ञात आरोपितों पर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृत तेंदुआ सफेद काले बुंदी रंग में था। जिसे शिकार करने का अंदेशा लगाया जा रहा है। मामला दुगली वनपरिक्षेत्र कक्ष क्रमांक 259 दिनकरपुर परिसर का है। जानकारी अनुसार दुगली सिंगपुर मार्ग से लगा हुआ कक्ष क्रमांक परिक्षेत्र कार्यालय से लगभग एक किलोमीटर की दूरी के साथ मुख्य मार्ग से 20 फीट की दूरी में सफेद काले बुंदी तेंदुए के चारों पंजे कटे हुए मृत अवस्था मिले।

वहीं दुर्लभ वन्य प्राणी का शव मिलने से दुगली वन परिक्षेत्र में हड़कंप मच गया। विभागीय कर्मचारियों से जानकारी अनुसार गुरुवार को दुगली के पालतू पशु चरवाहे जब शाम को मवेशियों को लेकर वापस लौट रहे थे तभी जंगल में मृत तेंदुए पर नजर पड़ी। जिनकी जानकारी सुबह सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मंशाराम साहू को दी गई। मौके पर विभागीय मुआयना करने पर दुर्लभ वन्यप्राणी मृत अवस्था में पाया गया।

Next Story