छत्तीसगढ़

तेंदुए की लाश मिली, पंजे और मूंछ के बाल थे गायब

Nil dhankar
7 Jun 2022 4:26 PM IST
तेंदुए की लाश मिली, पंजे और मूंछ के बाल थे गायब
x

गरियाबंद। ओडिशा सीमा से लगते जिले में स्थित उदंती अभ्यारण्य में तेंदुए का शिकार हुआ है। अक्सर गर्मी के दिनो में पानी के लिए भटकते जानवर शिकारियों का आसान शिकार बन जाते हैं। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ जान पउ़ता है।

तेंदुए का शव ओडिशा सीमा से लगते क्षेत्र में मिला है। शिकारी तेंदुए के पंजे, मूंछ के बाल और अन्य कई अवशेष काटकर ले गये हैं। तेंदुए की लाश मिलने की खबर के साथ ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरूण जैन टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। डाग स्क्वाड की टीम भी बुलाई गई है। इस घटना की पुष्टि स्वयं उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरूण जैन ने की है।

Next Story