छत्तीसगढ़

जगंल से भटककर गांव पहुंचा तेंदुआ, पिंजरे में मुर्गा बांधकर किया रेस्क्यू

Shantanu Roy
17 Feb 2023 9:28 PM IST
जगंल से भटककर गांव पहुंचा तेंदुआ, पिंजरे में मुर्गा बांधकर किया रेस्क्यू
x
छग
बिलासपुर। एक तेंदुआ जंगल से भटककर शहर के करीब गांव पहुंच गया। तेंदुए की खबर मिलते ही आसपास के गांव के लोग दहशत में आ गए। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला तेंदुए को रेस्क्यू करने पहुंचा। कानन पेंडारी जू से महज तीन किलोमीटर दूर ग्राम बिनौरी में गुरुवार की शाम ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा। बताया गया कि जंगल से भटककर वह गांव में पहुंचा था। गांव में तेंदुए की खबर मिलते ही ग्रामीण दहशत में आ गए।
ग्रामीणों ने गांव में तेंदुए की खबर वन विभाग को दी। वन विभाग को रेस्क्यू करने में चार घंटा लग गया। लेकिन, तेंदुआ पिंजरे के अंदर नहीं जा रहा था। इस पर कर्मचारियों ने पिंजरे में मुर्गे को बांधकर लटकाया। फिर दोबारा पिंजरे को तेंदुए के पास लेकर गए। दूसरी तरफ से जाल बिछाया गया था, ताकि, तेंदुआ भागने न पाए। मुर्गे को देखकर तेंदुआ लपककर पिंजरे के अंदर गया, तब कर्मचारियों ने स्लाइडर गेट को बंद किया। इसके बाद टीम ने राहत की सांस ली। फिर तेंदुए को कानन पेंडारी लाया गया।
Next Story