छत्तीसगढ़

नरहरपुर-कांकेर मार्ग में दिखा तेंदुआ

Nilmani Pal
5 Nov 2024 9:59 AM IST
नरहरपुर-कांकेर मार्ग में दिखा तेंदुआ
x

कांकेर। कांकेर नरहरपुर मार्ग में चनार के निकट सड़क पर तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। कुछ युवक रात में इस मार्ग से कार से जा रहे थे। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। विदित हो कि इस मार्ग से ग्रामीण रात में भी बाइक से आना-जाना करते हैं। वहीं तेंदुआ के सड़क पर घूमने से अब इन पर खतरा मंडराने लगा है।

बीते कुछ महीनों में तेंदुए के आतंक से कांकेर जिला दहल उठा है। कांकेर जिले के सरोना वन परिक्षेत्र में तेंदुआ ने अब तक 6 से अधिक लोगों पर हमला किया है। जिनमें एक बच्चे की मौत की खबर भी सामने आई है, जो कांकेर और धमतरी जिले के सरहदी इलाके की थी। बच्चे का सर कांकेर जिले के सरोना वन परिक्षेत्र के जंगल में मिला था। इसी तरह सरोना क्षेत्र में ही आंगनबाड़ी जा रही एक बच्ची पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया था।

Next Story