छत्तीसगढ़

खेतों के बीच घूम रहा तेंदुआ, 5 बकरियों के शिकार का दावा, सामने आया VIDEO

jantaserishta.com
10 Sept 2026 11:11 AM IST
खेतों के बीच घूम रहा तेंदुआ, 5 बकरियों के शिकार का दावा, सामने आया VIDEO
x
छत्तीसगढ़.
कवर्धा: जिले के ग्राम जैतपुरी में धान के खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ इससे पहले भी गांव में कई बार नजर आ चुका है, और अब तक करीब 4 से 5 बकरियों का शिकार कर चुका है।
जैतपुरी गांव भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र से लगा हुआ है। तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग द्वारा ट्रेंकूलाइजेशन की तैयारी की जा रही है।
मौके पर वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल सहित वन विभाग की टीम मौजूद है। तेंदुए को बेहोश करने के लिए रायपुर के जंगल सफारी से ट्रेंकूलाइजेशन गन मंगाई जा रही है। विभाग के अनुसार, गन को मौके तक पहुंचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। वहीं, मौके पर तेंदुए को देखने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी जुटे हुए हैं। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुए के नजदीक नहीं जाने की अपील की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story