छत्तीसगढ़

तेंदुए ने किया शिकार, मवेशी की हुई मौत

Nil dhankar
2 July 2022 8:08 AM IST
तेंदुए ने किया शिकार, मवेशी की हुई मौत
x

अंबिकापुर । तेंदुए ने अंबिकापुर में आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बीती रात तेंदुए ने एक मवेशी का शिकार किया। जिसकी खबर फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। ग्रामीण ने उदयपुर के हाटबर्रा इलाके में मवेशी खड़ा को चरने के लिए छोड़ दिया था। किन्तु शाम तक एक मवेशी वापस नहीं लौटा। जिसके चलते ग्रामीणों ने मवेशी की तलाश शुरू की गई।

हसदेव अरण्य क्षेत्र में में क्षत-विक्षत हालत में मवेशी का शव मिला। घटना की सूचना वन अमले को दी गई। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर विभागीय अमले के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मौका मुआयना कर पंचनामा तैयार किया गया।

Next Story