छत्तीसगढ़

तेंदुए ने मचाया उत्पात, हमले से पति-पत्नी घायल

Nil dhankar
8 Oct 2021 12:36 PM IST
तेंदुए ने मचाया उत्पात, हमले से पति-पत्नी घायल
x
छत्तीसगढ़

मोहला-मानपुर। जिले में तेंदुए के हमले से एक दंपत्ति और एक पड़ोसी बुरी तरह से घायल हो गए. घायल लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घटना मोहला थानाक्षेत्र के ग्राम माडिंगपिडिंग धेनु की है. जहां हाथियों के उत्पात के बाद अब तेंदुए ने उत्पात मचाया है. तेंदुए ने क्षेत्र के तीन लोगों पर प्राणघातक हमला किया है. तेंदुआ के उत्पात से ग्रामीणों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई. तेंदुए ने क्षेत्र के एक दंपत्ति और पड़ोसी पर जानलेवा हमला किया. जिससे तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए. जख्मी लोगों को मोहला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Next Story