छत्तीसगढ़

बस्ती आए तेंदुए, वन विभाग ने किया ग्रामीणों को अलर्ट

Nil dhankar
17 July 2023 9:34 AM IST
बस्ती आए तेंदुए, वन विभाग ने किया ग्रामीणों को अलर्ट
x
छग

महासमुंद। ग्राम लखनपुर के बस्ती में बीती रात तीन तेंदुए घुमते दिखे. तेंदुए का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है. लखनपुर के कृष्ण कुमार पटेल के घर के पास तेंदुए को देखा गया है.

सीसीटीवी फुटेज में कुत्ते को एक मादा तेंदुआ दौड़ाते हुए और दो शावक तेंदुआ के पीछे से आते दिख रहे हैं. महासमुंद वनपरिक्षेत्र के रेंजर ने तेंदुए के रिहायशी इलाके में घुमने की पुष्टि की है. लखनपुर के जंगल से इनके आने की संभावना जताई जा रही है. वन विभाग ने गांव वालों को रात में सतर्क रहने की सलाह दी है.


Next Story