छत्तीसगढ़

तेंदुआ-बछिया का फिर हुआ शिकार, मामले की जांच में जुटा वन अमला

Shantanu Roy
11 Feb 2022 2:43 PM GMT
तेंदुआ-बछिया का फिर हुआ शिकार, मामले की जांच में जुटा वन अमला
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा के पास ग्राम पंचायत बहेरामुड़ा के सहायक ग्राम फुलवारी पारा में बीती रात तेंदुए ने एक बछिया को अपना शिकार बना लिया। उल्लेखनीय है कि उक्त तेंदुआ इलाके के गांवों में महीनो से दहशत फैलाए हुए है। पिछले कुछ दिनों से शांत उस तेंदुए ने फिर से बेलगहना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहेरामुड़ा के ग्राम फुलवारी पारा में बीती रात एक बछिया पर हमला कर उसका शिकार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहेरामुड़ा के फुलवारी पारा निवासी जय सिंह यादव ने वन विभाग में इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को उसके एक बछिया पर तेंदुए ने हमला कर दिया तथा उसे मार दिया है।

घटनास्थल पर तेंदुए के पंजों के निशान भी पाए गए हैं। कोटा वन विभाग के SDO ललित दुबे ने बताया कि ग्राम पंचायत बहेरामुड़ा के ग्राम फुलवारी पारा में कक्ष क्रमांक 1110 में तेंदुए ने एक गाय का शिकार किया है वन विभाग अपनी कार्यवाही कर रही है। घटनास्थल पर तेंदुए के पैरों के निशान भी प्राप्त हुए हैं।

Next Story