
x
रायपुर
Raipur रायपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हीरापुर में विद्यार्थियों के लिए विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें अधिकार मित्र श्रीमती लोमीन साहू ने बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूक करते हुए सरल भाषा में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। कार्यक्रम में नालसा की डॉन (DAWN) योजना के अंतर्गत नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में समझाया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की शुरुआत जीवन और भविष्य दोनों को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने तथा अपने आस पास के लोगो को भी इस बुराई से बचाने का संदेश दिया।
बच्चो के मौलिक अधिकार पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान, व्यक्तिगत सुरक्षा, अपनी बात बिना डर के अभिभावकों एवं विश्वसनीय व्यक्तियों के सामने रखने तथा किसी भी अनुचित व्यवहार पर चुप नहीं रहने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर सुरक्षा के अंतर्गत मोबाइल एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, अनजान लोगों से ऑनलाइन बातचीत, फर्जी लिंक, ओटीपी और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से होने वाले खतरों के बारे में बताया गया।
इसके अतिरिक्त सुप्रभात हलदार ने (ASHA) बाल विवाह मुक्क्त भारत अधिनियम एवं बाल श्रम निषेध कानून की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने, सुरक्षित वातावरण में रहने और अपना बचपन संवारने का अधिकार है। कम उम्र में विवाह और बच्चों से मजदूरी कराना उनके भविष्य एवं विकास में बाधा बनता है। अंत में विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि अपने अधिकार जानें, गलत के विरुद्ध आवाज उठाएँ और अपने बचपन को सुरक्षित रखें। न्याय सबके लिए
Next Story





