छत्तीसगढ़

सुबह घर से निकला, कुछ देर बाद तालाब में मिला ग्रामीण का शव

Nilmani Pal
31 July 2022 6:43 AM GMT
सुबह घर से निकला, कुछ देर बाद तालाब में मिला ग्रामीण का शव
x

कोरबा। कोरबा जिले में आज तालाब में एक ग्रामीण की लाश तैरती मिली है। घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक का नाम कलेश्वर प्रसाद बताया जा रहा पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला उरगा थाना अंतर्गत ग्राम साजापानी का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्राम साजापानी स्थित कलशबोरा तालाब में साजापानी केनाभांठा निवासी कलेश्वर प्रसाद की लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कलेश्वर प्रसाद रोज की तरह सुबह घर से तालाब की ओर निकला था। देर तक नहीं आने पर उन्हें लगा कि वो तालाब के बाद खेत देखने गए होंगे। काफी समय बीत जाने के बाद खोजबीन शुरू करने पर तालाब में लाश मिलने की जानकारी मिली। मृतक के परिजनों की समझ से परे हैं कि आखिर उसकी मौत कैसी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।


Next Story