छत्तीसगढ़

जॉब छोड़ होनहार युवा कर रहा केला की खेती, हो रही लाखों रूपए आमदनी

Nil dhankar
22 July 2023 3:54 PM IST
जॉब छोड़ होनहार युवा कर रहा केला की खेती, हो रही लाखों रूपए आमदनी
x
छग

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ का युवा किसान त्रिदेव दिनकर जॉब छोड़कर केला की खेती कर रहे हैं और लाखों की आमदनी अर्जित कर रहे हैं। केला की खेती कार्य में त्रिदेव के भाई केशव दिनकर भी साथ दे रहे हैं। 2 एकड़ में केले की खेती करने के बाद आज अन्य किसानों के लिए दोनों भाई मिसाल बन गए हैं।

परंपरागत धान की खेती को छोड़कर दोनों भाईयों ने नगदी फसल केले की खेती शुरू कर खुद को भी आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है। 70-30 की खास पद्धति के तहत केले की खेती की जा रही है। दरअसल, पामगढ़ का त्रिदेव दिनकर कोरबा जिले में जॉब करता था, जिसे कोरोना में जॉब छोड़ना पड़ा।

युवा त्रिदेव दिनकर ने कुछ नया करने का प्लान बनाया और पामगढ़ में अपनी 2 एकड़ की जमीन में केले की खेती शुरू की। दोनों भाई युवा किसानों की मेहनत रंग लाई है और आज वे लाखों की आमदनी अर्जित कर रहे हैं। बाजार में केले की अच्छी मांग होने से बिक्री करने में भी कोई परेशानी नहीं हुई है।

Next Story