छत्तीसगढ़

चर्म शिल्पकार बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव मिर्धा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट

Shantanu Roy
6 April 2025 9:10 PM IST
चर्म शिल्पकार बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव मिर्धा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से आज चर्म शिल्पकार बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाक़ात स्पीकर हाउस कार्यालय में संपन्न हुई, जहाँ डॉ. रमन सिंह ने उन्हें उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
विधानसभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि मिर्धा के नेतृत्व में चर्म शिल्पकार बोर्ड नई ऊँचाइयों को छूएगा और समाज के हित में प्रभावी कार्य करेगा। उन्होंने मिर्धा के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका सक्रिय योगदान निश्चित ही बोर्ड की कार्यक्षमता को और अधिक सशक्त करेगा। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बोर्ड की भावी कार्ययोजना और सामाजिक विकास को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी हुई।
Next Story