छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार के तहत लर्निंग लाइसेंस शिविर का किया गया सफल आयोजन

Shantanu Roy
22 May 2025 12:22 AM IST
सुशासन तिहार के तहत लर्निंग लाइसेंस शिविर का किया गया सफल आयोजन
x
छग
Surajpur. सूरजपुर। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपद पंचायत रामानुजनगर में लर्निंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का उद्देश्य आमजन को सरल एवं सुलभ माध्यम से लाइसेंस सुविधा प्रदान करना रहा। शिविर में कुल 100 आवेदकों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया, जिनमें से निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्किल टेस्ट परीक्षा में सफल 39 आवेदकों को तत्काल लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया। शिविर के नोडल अधिकारी परिवहन उप निरीक्षक द्वारा आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025 के तहत जिले के विभिन्न जनपदों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आगामी लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 22 मई 2025 को जनपद पंचायत प्रतापपुर में किया जाएगा।
Next Story