छत्तीसगढ़

सेप्टिक टैंक में हुआ जहरीली गैस का रिसाव, दो मजदूरों की मौत

Admin2
18 Jun 2021 12:08 PM IST
सेप्टिक टैंक में हुआ जहरीली गैस का रिसाव, दो मजदूरों की मौत
x
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर

छत्तीसगढ़। कोण्डागांव जिले में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से दो राज मिस्त्री की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना थाना माकड़ी के दिहारीपारा की है. यहां श्रीराम कश्यप के घर में मिस्त्री बीरू यादव एवं सोमन मरकाम काम करने आए थे. दोनों नवनिर्माण सेप्टिक टंकी के ढक्कन खोलकर नीचे उतरे. दोनों व्यक्ति टंकी के अंदर गिरे पड़े. उसी समय श्रीराम कश्यप वीरू और सोमन के पास गया. उसने देखा कि दोनों व्यक्ति टंकी के अंदर बेहोश होकर गिर पड़े है. हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर के द्वारा दोनों व्यक्ति को मृत घोषित किया गया.

Next Story