छत्तीसगढ़

देश में सबसे आगे: छत्तीसगढ़ पुलिस का जलवा, 141 गलेंट्री मैडल, जान लीजिए जांबाजों के नाम

jantaserishta.com
14 Aug 2026 1:18 PM IST
देश में सबसे आगे: छत्तीसगढ़ पुलिस का जलवा, 141 गलेंट्री मैडल, जान लीजिए जांबाजों के नाम
x
रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता और अदम्य साहस का परिचय देने वाले सेना के जवानों,अफसरों और पुलिस अधिकारियों व जवानों को अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पुलिस को इस बार 141 गलेंट्री मैडल मिला है। देश में यह पहली बार है जब देश के सभी राज्यों में छत्तीसगढ़ पुलिस को इस तरह के सम्मान से नवाजा जा रहा है।
बस्तर में नक्सलियों के खात्मे में सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों और जवानों ने जिस साहस और वीरता के साथ अपने काम को अंजाम दिया ओर मिशन को पूरा करने में सफलता अर्जित की उसके चलते इस बार बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों, जवानों और सुरक्षा बलों को गैलेंटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
11 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पदक
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पुलिस विभाग की के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों दिए को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट एवं नहीं सराहनीय सेवा पदक) से अलंकृत किया के जाएगा। राजधानी रायपुर के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन्हें पदक व प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्भु ने गणतंत्र एक दिवस 2026 पर इन पुलिस अधिकारियों को दा पदकों से विभूषित करने की घोषणा की थी।
विशिष्ट सेवा पदकः धमतरी रक्षित केंद्र के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।
प्रदेश के इन वीरों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
रामगोपाल गर्ग (पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
शशिमोहन सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़)
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण)
राजश्री मिश्रा (पुलिस अधीक्षक, एटीएस रायपुर)
निवेदिता पाल। सेनानी 6वीं वाहिनी सबल रायगढ़)
मनीषा ठाकुर रावटे (सेनानी 20वीं वाहिनी छसबल महासमुद)
तारकेश्वर घटेल (पुलिस उपायुक्त मध्य रायपुर नगरीय)
उनैजा खातून अंसारी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा पीएक्यू)
जयलाल मरकाम (सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल,भिलाई)
हजारी लाल साहू, प्लाटून कमांडर 20वीं वाहिनी छबल महासमुंद
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story