छत्तीसगढ़

राज्यपाल को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने लिखा पत्र

Nil dhankar
19 Nov 2024 5:47 PM IST
राज्यपाल को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने लिखा पत्र
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्यपाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्र लिखकर आग्रह किया है कि, छत्तीसगढ़ की छटवीं विधानसभा का चतुर्थ सत्र 16 दिसंबर से 20 दिसंबर 2024 तक आहुत किया गया है, सत्रावधि के मध्य में 18 दिसंबर 2024 को बाबा गुरूघासीदास जी की जयंती है।

यद्यपि इस तिथि को अवकाश है, किंतु गुरु घासीदास जी की जयंती के व्यापक कार्यक्रमों की दृष्टि से प्रदेश के अधिकतर विधानसभा सदस्यों को अपने अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होने में असुविधा होगी जिसके कारण सत्रावधि की तिथी में संशोधन कर 18 दिसंबर, 2024 के पश्चात किए जाने हेतु अनुरोध करता हूँ। डॉ. महंत ने राज्यपाल महोदय से विधानसभा सत्रावधि की तिथी में संसोधन करने पर विचार करने की बात कहि है।

Next Story