ऑक्सफोर्ड में वकील सुगंधा जैन ने की छत्तीसगढ़ का नाम रोशन, MP बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने वकील सुगंधा जैन को बधाई देते हुए कहा, ऑक्सफोर्ड में आयोजित 18वीं वार्षिक मोनरो ई. प्राइस मीडिया लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता में भारत की ओर से एकमात्र जज के रूप में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि सुगंधा जी ने बोनवेरो इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स के इस प्रतिष्ठित आयोजन में मानवाधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषय पर दुनिया भर के प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर भारत और छत्तीसगढ़ दोनों का नाम गौरवान्वित किया। आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी। जय भारत, जय छत्तीसगढ़!
छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का अभिमान!
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) April 29, 2025
छत्तीसगढ़ की बेटी और सुप्रीम कोर्ट की वकील रायपुर निवासी सुगंधा जैन जी को ऑक्सफोर्ड में आयोजित 18वीं वार्षिक मोनरो ई. प्राइस मीडिया लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता में भारत की ओर से एकमात्र जज के रूप में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की… pic.twitter.com/8upIeAWMvj





