छत्तीसगढ़

वकील ने डॉक्टर को पीटा, पार्किंग को लेकर विवाद होने पर चलाया डंडा

Nilmani Pal
5 Oct 2023 11:12 AM GMT
वकील ने डॉक्टर को पीटा, पार्किंग को लेकर विवाद होने पर चलाया डंडा
x

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में वकील की दबंगई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वकील एक डॉक्टर की पिटाई करते हुए दिख रहे है। बताया जा रहा है कि पार्किंग विवाद के चलते वकील ने डॉक्टर से मारपीट की। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और इसकी शिकायत की। पुलिस मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पूरा मामला, बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला बस्ती की है। मंगला बस्ती स्थित जोया रेसीडेंसी के सामने कुछ देर पहले गाड़ी साइड लगाने की बात पर डॉक्टर और वकील दंपत्ति में विवाद हो गया।

विवाद के संबंध में सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि डॉक्टर अंशुल भौमिक और अधिवक्ता रजनीश सिंह के बीच मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत आवेदन दिया है। दोनों पक्षों को मुलाहिजा के लिए भेजा गया है। डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Next Story