छत्तीसगढ़

रायपुर में वकील के साथ मारपीट, बचाने आई पत्नी को भी नहीं बख्शा

jantaserishta.com
17 Aug 2024 9:32 AM IST
रायपुर में वकील के साथ मारपीट, बचाने आई पत्नी को भी नहीं बख्शा
x
रायपुर: राजधानी में मारपीट-चाकूबाजी हो गई। शहर के गुढिय़ारी इलाके में वकील के साथ जबरन मारपीट तो शराब पीने के लिए पैसों की मांग, टहलने गए युवक पर जानलेवा हमला हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अगल- अलग मामलों में 296,351(2),115(2) 251-1 ,3(5) का प्रकरण दर्ज किया है।
असीम विश्वकर्मा ने गुढिय़ारी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह राम नगर शीतला पारा में रहता है। और पेशे से वकील है। बुधवार रात को वह अपने घर पर था। इसी दौरान कौशल चन्द्राकर, शत्रुघन शुक्ला एवं उसके पिता डंडा, बल्ली, बत्ता लेकर घर में जबरन घुस कर गाली गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर कौशल चंद्राकर और उसके साथियों ने डंडा एवं बत्ता से हमला कर दिया। हमले में असीम विश्वकर्मा के सिर,हाथ पर चोट आई। बीच बचाव करने आए छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की ।
उधर आजाद चौक इलाके में 15 अगस्त की शाम को शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर सब्जी ठेला संचालक से विवाद हो गया। पैसा देने से मना करने पर आमापारा स्वीपर बस्ती के रहने वाले युवक ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू से वार कर घायल कर दिया।
डोमेंद्र साहू ने पुलिस को बताया कि मंगल बाजार आमापारा में रहता है। गुरूवार शाम को वह अपना ठेला लेकर सारथी चौक के पास गया था। जहां पर रात 10 बजे बस्ती का युवक वहां आकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा।
जिसे मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से कमर के पास हमला कर घायल कर दिया। खून से लतपथ डोमेंद्र साहू का राहगीरों ने अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करा कार्रवाई की।
सरस्वती नगर इलाके में शाम टहलने गए युवक पर चाकू से हमला हो गया। अज्ञात 3-4 युवकों ने युवक का रास्ता रोककर गाजी गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर अज्ञात युवकों ने अनुभव पाण्डेय पर चाकू से हमला कर दिया।
अनुभव पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि वह पंचवटी कालौनी मोवा में रहता है। और गुरूवार को वह अपने मामा के लडक़े प्रशांत दुबे के साथ साइंस कालेज के पास चौपाटी गया हुआ था। चौपाटी में खना खाने के बाद वे दोनों टहलने साइंस कालेज मैदान की आरे चले गए। उसी समय रास्ते में 3-4 लडके आए और जबरन गाली गलौज करने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का लात एवं नुकीली किसी चीज से हमला कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story