छत्तीसगढ़

वकील और पुलिस कर्मी ने किया पैसे का गबन, एसपी से की गई शिकायत

Nilmani Pal
26 April 2023 7:12 AM GMT
वकील और पुलिस कर्मी ने किया पैसे का गबन, एसपी से की गई शिकायत
x
छग

कोरबा। भारत सरकार के संरक्षण के बाद भी विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका है। शिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण लगातार इन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि, पहाड़ी कोरवा परिवार के साथ 2 लोगों ने मिलकर सवा दो लाख की ठगी की है। पीड़ित पक्ष ने कोरबा एसपी से इसकी शिकायत की है और अपने रुपए लौटाने के लिए गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक साल पहले कोरबा जिले के ग्राम बग्धारीडांड के रहने वाले भिखू राम की मौत हुई थी। इस पर सरकार ने प्राकृतिक आपदा में दी जाने वाली चार लाख की सहायता राशि इस परिवार को दी थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि, एक वकील और पुलिस के एक कर्मचारी ने मिलकर सहायता राशि का काफी हिस्सा ले लिया है।

मृतक के भाई जीवन राम ने बताया कि, भाई की मौत के बाद हम लोगों ने ही तहसील कार्यालय में आवेदन किया था, जिसके बाद धनराशि प्राप्त हुई। खाता ट्रांसफर के बहाने एक वकील ने दो लाख रुपए झटक लिए जबकि बाद में एक मौके पर बालको पुलिस के कर्मचारी ने बीस हजार रुपए हासिल कर लिया। वहीं हमारे खाते में केवल ₹141000 रुपए ही ट्रांसफर हुए हैं। हम चाहते हैं कि, ठगी की रकम वापस कराई जाए।

Next Story