छत्तीसगढ़

लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त है हमारी सरकार में : CM विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
31 Aug 2024 9:33 AM GMT
लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त है हमारी सरकार में : CM विष्णुदेव साय
x

बिलासपुर bilaspur news। सीएम साय शनिवार को बिलासपुर के दौरे पर थे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई मु्द्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की ओर से लॉ एंड आर्डर को लेकर सवाल खड़े करने पर कहा कि हमारी सरकार में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त है। Atal Bihari Vajpayee University

कांग्रेस सरकार में बिलासपुर के पूर्व विधायक ने पब्लिक कार्यक्रम में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। गृहमंत्री की उपस्थिति में उन्होंने हर थाने में रेट लिस्ट लगा देने की बात कही थी। कांग्रेस के लिए इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है। जब रूलिंग पार्टी का एक विधायक अपने ही सरकार के पुलिस पर थानों पर इस तरह का आरोप लगाए तो समझ जाइए। हमारी सरकार में लॉ एंड आर्डर ठीक है। हम लगातार नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ रहे हैं।

प्रदेश में फैले बीमारियों को लेकर CM साय ने कहा कि बीमारियों को लेकर सरकार सतर्क है। लगातार हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं। सभी कलेक्टरों को आदेशित किया गया है जिलों में भ्रमण करें। प्रदेश सरकार में बीमारी पूरी तरीके से नियंत्रण में है।

Next Story