
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में पल्स पोलियो अभियान 2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ रविवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महासमुंद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने पाँच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील करते हुए कहा कि “एक भी बच्चा छूटे नहीं, सुरक्षा चक्र टूटे नहीं”
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए बूथों के साथ-साथ अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन घर-घर जाकर प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाए। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द गुप्ता ने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस जिले के बूथों पर 82 प्रतिशत लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। शेष बच्चों को अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवचंद राठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, पूर्व पार्षद राजेंद्र चंद्राकर, पूर्व पार्षद मीणा वर्मा, आकाश पाण्डेय, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था जायसवाल, जिला सलाहकार अनुपम शर्मा, हेल्थ एजुकेटर हरिशंकर साहू, सुपरवाइजर दीपक तिवारी, यशवंत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी कारणवश उनका बच्चा प्रथम दिवस बूथ पर पोलियो की खुराक नहीं ले सका है, तो अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीम को अवश्य सहयोग करें, ताकि लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके। और सभी बच्चो को पोलियो बीमारी से सुरक्षित किया जान सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





