छत्तीसगढ़

राउत नाचा महोत्सव में चली लाठियां, जमकर हुई मारपीट

Nilmani Pal
14 Nov 2022 9:54 AM GMT
राउत नाचा महोत्सव में चली लाठियां, जमकर हुई मारपीट
x
CG NEWS

बिलासपुर। बिलासपुर में राउत नाचा महोत्सव के दौरान आपस में भीड़ गए, जिसकी वजह से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां चलाई। घटना शनिवार की है, जिसका वीडियो वायरल अब हो रहा है। दोनो पक्षों में किसी भी ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। वही एक वीडियो समाहरोह स्थल में महिलाओं का भी वायरल हुआ है।

न्यायधानी में प्रदेश का सबसे बड़ा राउत नाचा महोत्सव आयोजित होता है। शनिवार को इसका आयोजन हुआ था। आयोजन कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित हुआ था। इसी दौरान शनिचरी स्कूल मैदान पहुँचने वाले वाल्मीकि चौक में कुछ लोग आगे पीछे चलने के विवाद में आपस मे भीड़ गए। उन्होंने एक दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी। दूसरी घटना लाल बहादुर शास्त्री मैदान में ही घटित हुई। जिसमें कुछ महिला पुरूष आपस मे भिड़ते नजर आए। हालांकि दोनो घटनाओं में दोनो पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है।

Next Story