छत्तीसगढ़

मैनपाट महोत्सव में लाठीचार्ज...दर्शकों और पु​लिस के बीच झड़प...भोजपुरी स्टार के परफॉर्मेंस के दौरान हुआ जमकर हंगामा

HARRY
13 Feb 2021 3:40 AM GMT
मैनपाट महोत्सव में लाठीचार्ज...दर्शकों और पु​लिस के बीच झड़प...भोजपुरी स्टार के परफॉर्मेंस के दौरान हुआ जमकर हंगामा
x

फाइल फोटो 

लाठीचार्ज

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट के रोपाखर जलाशय में 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आगाज 12 फरवरी हो गया है जो 14 फरवरी तक चलेगा। मैनपाट महोत्सव में नामचीन भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने प्रस्तुति दिया। वहीं उनके प्रस्तुति के समय भोजपुरी गीत पर जमकर झूम उठे।

इस बीच कुछ दर्शकों और पुलिस के बीच बहसबाजी भी हो गई। देखते ही देखते मामला इस कदर बिगड़ गया ​कि दर्शकों और पु​लिस के बीच झड़प हो गई। मामला शांत करने के लिए सरगुजा पुलिस को लाठी चार्ज किया। वहीं लाठी चार्ज करने के बाद कुछ दर्शक काफी भड़क उठे और पुलिस और दर्शकों के बीच भारी झगड़ा शुरू हो गया।
वहीं पुलिस और दर्शकों के झड़प देख खेसारी लाल यादव नाराज हो गए और अपनी प्रस्तुति समाप्त कर मैनपाट महोत्सव से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। अम्बिकापुर SDM अजय त्रिपाठी ने दर्शकों को समझाया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
बता दें कि पुलिस और दर्शकों के बीच झड़प इतना बढ़ गया कि दर्शकों ने कुर्सी फेंकना शुरू कर दिया तो वहीं पुलिस भी दर्शकों के ऊपर कुर्सी फेंकती नजर आयीं। वहीं पुलिस और दर्शकों के बीच झड़प को देखकर खुद भोजपुरी कलाकर खेसारी लाल यादव अपनी कार्यक्रम को छोड़ पुलिस प्रशासन को समझाते हुए नजर आए।
Next Story