छत्तीसगढ़

LATEST NEWS: साप्ताहिक बाजार पहुंचे युवक का नक्सलियों ने किया Murder

Shantanu Roy
12 July 2024 11:03 PM IST
LATEST NEWS: साप्ताहिक बाजार पहुंचे युवक का नक्सलियों ने किया Murder
x
बड़ी खबर
West Singhbhum. पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थाना क्षेत्र के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित नचलदा गांव में लगे साप्ताहिक हाट में आये एक युवक की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने युवक के मोटरसाइकिल को भी जला दिया। घटना गुरुवार शाम की है। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को सोनुआ थाना पुलिस सीआरपीएफ के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद किया। हालांकि मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक नचलदा या आसपास के गांव का निवासी नहीं है, जिससे ग्रामीण उसे नहीं पहचान रहे हैं। नक्सलियों ने युवक की क्यों हत्या किया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के मुताबिक यह युवक यहां मोटरसाइकिल से आया था, इस दौरान वहां नक्सली दस्ते ने उसे पकड़ लिया और हाट से कुछ दूर ले जाकर लोंजो-नचलदा मुख्य सड़क में कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दिया। जबकि उसके मोटरसाइकिल को स्कूल के पास आग के हवाले कर दिया।
Next Story