छत्तीसगढ़

दिवंगत अधिकारी की पत्नी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

Nilmani Pal
30 July 2022 2:59 AM GMT
दिवंगत अधिकारी की पत्नी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार
x
छग

जांजगीर-चांपा। नौकरी लगाने के नाम परधोखाधड़ी करने की आंच अब मृत एबीईओ राजीव नयन शर्मा की पत्नी तक पहुंच गई। पुलिस ने उसे साढ़े 13 लाख रूपए की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। हालांकि उसे जमानत मिल गई। मगर नौकरी के लिए राशि देने वाले और कई लोग अब एफआईआर के लिए आगे आ रहे हैं। मगर इस धोखाधड़ी के प्रमुख आरोपित अब भी सामने नहीं आ सके हैं। एबीईओ संदिग्ध् परिस्थिति में मृत्यु के बाद ही यह मामला ठंडे बस्ते में जाते दिख रहा है। मगर जिन लोगों ने नौकरी के लिए लाखों रूपए दिए हैं वे भटक रहे हैं।

व्यापमं द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को शिक्षक, सहायक शिक्षक व अन्य पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में जब एबीईओ राजीव नयन शर्मा से लोगों ने पैसे वापस मांगेतो उन्होंने अपना विजन इंस्टीट्यूट 85 लाख में बेच दिया। कुछ दिन बाद तीन जुलाई को संदिग्ध् परिस्थिति में राजीव नयन शर्मा की मृत्यु हो गई। मगर यह तो तय है कि उनकी मृत्यु तनाव और लोगों के दबाव से हुआ है। मगर एक बड़ी राशि लगभग एक करोड़ 63 लाख रूपए रायपुर के एक दलाल को दिए जाने की बात उन्होंने अपने करीबियों को बताई थी। मगर उनके नाम का पर्दाफाश करने कोई सामने नहीं आया। घर में भी उन्होंने बहुत सारी बाते बताई होगी मगर ये बातें सामने नहीं आईजिसके चलते अब नौकरी के लिए रूपए देने वाले किसी तरह अपने पैसे वापस लेने के लिए अब सामने आ रहे हैं।

कई लोगों ने उनकी पत्नी करूणा शर्मा पर भी रूपए लेने का आरोप लगाया है और चंदनिया पारा वार्ड नंबर 6 जांजगीर की सीमा वस्त्रकार ने जांजगीर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि करूणा शर्मा वर्तमान निवासी आर 1 फेस 3 रामा लाईफ सिटी थाना सकरी जिला बिलासपुर जो कि वर्ष 2017-2018 में जांजगीर चंदनियापारा में अपने पति राजीव नयन शर्मा के साथ मिलकर विजन इंस्टीट्यूट चला रही थी। वर्ष 2019 में छग सरकार द्वारा सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के 14 हजार 580 पद पर भर्तीके लिए परीक्षा हुई थी। इसमें करूणा शर्मा द्वारा सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला में भर्ती कराने के नाम से विजन इंस्टीट्यूट में कोचिंग करने वाली सीमा वस्त्रकार से पांच लाख पचास हजार रूपए व सेमरा निवासी राधिका कश्यप एवंउसकी बहन रंजीता कश्यप से चार-चार लाख कुल 13 लाख पचास हजार रूपए भर्ती कराने के नाम से ली थी। इनकी नौकरी नहीं लगने से उन्होंने रूपए वापस मांगे। मगर रूपए नहीं मिले तब इन्होंने थाने में अपराध् दर्ज कराया। पुलि स ने एबीईओ स्व. राजीव नयन की पत्नी करुणा शर्मा केखिलाफ भादवि की420 के तहत अपराध् दर्ज किया और उसे आज न्यायालय में पेश किया गया। हालांकि न्यायालय से उसे जमानत मिल गई।

Next Story