छत्तीसगढ़

भिलाई सेक्टर-6 पेट्रोल पंप पर देर रात हंगामा, दो आरोपी पकड़े गए

Shantanu Roy
16 May 2026 11:10 PM IST
भिलाई सेक्टर-6 पेट्रोल पंप पर देर रात हंगामा, दो आरोपी पकड़े गए
x
छग
Bhilai. भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के सेक्टर-6 स्थित पुलिस पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक के साथ सड़क किनारे मारपीट के बाद मामला पेट्रोल पंप तक पहुंच गया। घटना के दौरान जमकर हंगामा हुआ और पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी डंडा लेकर भागता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार बीएसपी कर्मचारी बी. एस. श्रीनिवास राव ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार रात लगभग 11:35 बजे वे अपनी कार से सेक्टर-6 की ओर जा रहे थे। पेट्रोल खत्म होने की स्थिति के कारण वे पुलिस पेट्रोल पंप की तरफ निकले थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, परिवार चौक के पास उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर मोबाइल पर बात करना शुरू किया। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।
पीड़ित ने बताया कि एक युवक ने उन्हें थप्पड़ भी मारा और चारों आरोपी नशे की हालत में थे। मारपीट के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद बीएसपी कर्मचारी पेट्रोल भराने के लिए सेक्टर-6 पुलिस पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि वही चारों युवक पेट्रोल पंप पर मौजूद हैं। उन्होंने तुरंत पेट्रोल पंप स्टाफ को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कर्मचारियों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की।
इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारियों और आरोपियों के बीच झूमाझटकी हुई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान दो युवक भागने में सफल रहे, जबकि दो युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रितिक चौहान और अभिषेक वाशनिक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हंगामे और डंडा लेकर भागते कर्मचारी को देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इस क्षेत्र में अक्सर नशे में युवकों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tagsभिलाईसेक्टर-6 पेट्रोल पंपमारपीटहंगामाबीएसपी कर्मचारीपुलिस पेट्रोल पंपनशे में युवकभिलाई नगर थानावायरल वीडियोछत्तीसगढ़ क्राइमBhilaiSector-6 petrol pumpfightruckusBSP employeepolice petrol pumpdrunk youthBhilai Nagar police stationviral videoChhattisgarh crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story