छत्तीसगढ़

सरकारी कर्मचारियों के लिए पुराना पेंशन और एनपीएस विकल्प चयन का अंतिम अवसर कल

Nil dhankar
7 May 2023 2:49 PM IST
सरकारी कर्मचारियों के लिए पुराना पेंशन और एनपीएस विकल्प चयन का अंतिम अवसर कल
x

सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य शासन के शासकीय कर्मचारियों को एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. पेंशन स्कीम का चयन के लिए विकल्प प्रस्तुत करने हेतु अंतिम अवसर प्रदान की गई है। शासकीय सेवक 08 मई 2023 को विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं।

उक्त निर्धारित अवधि में संबंधित शासकीय सेवकों द्वारा एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. के चयन के विकल्प प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो भविष्य में किसी प्रकार का विकल्प चयन करने का अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। इस स्थिति में संबंधित शासकीय सेवकों को एन.पी.एस. मान्य कर कार्यवाही की जावेगी। सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अधीनस्थ शासकीय सेवकों को एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. विकल्प भरवा कर कार्मिक संपदा में अपलोड करने की प्रक्रिया समय अवधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करे।

Next Story