छत्तीसगढ़
नम आंखों से शहीद मेजर गगनदीप सिंह भाटिया को दी गई अंतिम विदाई
Nil dhankar
19 Jan 2023 5:58 PM IST

x
महासमुंद। रांची के पास हादसे में शहीद मेजर गगनदीप सिंह भाटिया का निधन हो गया, उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की दोपहर उनके गृह नगर बसना के मुक्तिधाम में पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार के पहले ही रायपुर से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से अधिकारियों के नेतृत्व में भारतीय सेना की एक टीम बसना पहुंच गयी थी। ज्ञात हो कि बसना सहित जिले के गौरव मेजर गगनदीप सिंह भाटिया (33) का 18 जनवरी को झारखंड के रांची में एक सडक़ हादसे में निधन हो गया। गगनदीप सेना में चिकित्सक थे। उनके निधन की सूचना से नगर व क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई। वे दीप सिंह प्रेम के पोते और डॉ. नागेन्द्र सिंह के बेटे थे। जानकारी के मुताबिक मेजर गगनदीप सिंह भाटिया इन दिनों पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने छुट्टी पर घर आए थे। वे रांची में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान हुए सडक़ हादसे में उनकी जान चली गई।
मेजर गगनदीप सिंह के शहादत की खबर बसना में मिलते ही नगर स्वस्फूर्त बंद हो गया। मेजर गगन भाटिया के अंतिम दर्शन हेतु क्षेत्र से जन सैलाब प्रेम निवास पर उमड़ पड़ा। गगनदीप की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शव बसना पहुंचने के बाद से ही अंत तक उनके अंतिम दर्शन के लिए होड़ लगी रही। मेजर गगनदीप सिंह की अंतिम विदाई पूरे सैनिक सम्मान के साथ की गई। इस हेतू रायपुर से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से अधिकारियों के नेतृत्व में सेना की टीम बसना पहुंची थी।
Next Story





