छत्तीसगढ़

हेड कांस्टेबल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Nilmani Pal
27 Dec 2022 9:23 AM GMT
हेड कांस्टेबल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
x
छग

सरगुजा। कांकेर में एक सीएएफ जवान द्वारा गोली चलाये जाने से मृत हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र भगत का पार्थिव देह एम्बुलेंस से गृह ग्राम सरगुजा के बतौली ब्लॉक के ग्राम पथरई पहुंचाया गया। जहां शव का अंतिम संस्कार जवान के परिजनों द्वारा किया गया। असामयिक मृत्यु से जवान के परिवार सहित गांव शोक में डूबा हुआ है। इस दौरान बतौली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

पुलिस ने बताया कि, सुरेन्द्र भगत कांकेर में पदस्थ थे। जो सीएएफ 11वीं बटालियन के एक जवान ने साथी जवानों के साथ विवाद के बाद अचानक आवेश में आकर इंसास राईफल से ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी थी। जिससे गोली लगने के कारण सरगुजा के बतौली निवासी 47 वर्षीय सुरेन्द्र भगत की मौके पर ही मौत हो गई थी। थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि, कांकेर से अधिकारियों के द्वारा मृतक की पत्नी को तत्कालीन सहायता के रूप में 50 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गई है। जिसको मृतक जवानों के परिजनों को दिया गया है। मृतक के दो पुत्र हैं।


Next Story