छत्तीसगढ़
उत्कर्ष योजना से 6वीं में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून
Shantanu Roy
19 Jun 2026 6:18 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों क़ो जहां 5वी की पढ़ाई में शामिल, वे उस स्कूल में 20 जून 2026 तक आवेदन पत्र जमा करना होगा। आवेदन पत्र प्रत्येक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।चयन के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर 05 जुलाई 2026 को दिन रविवार, समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया जायेगा। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व नाम, जवाहर उत्कर्ष) है, जिससे ग्रामीणों क्षेत्रों में अध्ययनरत एसटी एसी वर्ग के स्कूली बच्चों के लिए है।
जो प्राइवेट स्कूलों में छठवीं से बारहवीं तक निशुल्क शिक्षा, हॉस्टल और भोजन प्राप्त कर सकेंगे। इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए न्यूनतम और अनिवार्य पात्रता में राज्य अंतर्गत छात्र, छात्रा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का मूल निवासी हो (सक्षम प्राधिकारी के हस्ताक्षर से जारी निवास प्रमाण पत्र के आधार पर) उसी जिले में आवेदन स्वीकार्य योग्य होगा। विद्यार्थी छ.ग. राज्य में मान्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो। इस हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जाति स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक हो। पिता या पालक की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय रू. 2.50 लाख से अधिक न हो। आय प्रमाण पत्र एवं निर्धारित प्रपत्र में पालक का स्वघोषणा पत्र होना चाहिए। योजना अंतर्गत विद्यार्थियों का चयन पूर्णतः ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से किया जायेगा। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत, नगरपालिका, नगर निगम क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थी योजना का लाभ लेने हेतु पात्र नहीं होंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





