छत्तीसगढ़
आबकारी आरक्षक के लिए व्यापम में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून
Shantanu Roy
26 Jun 2025 6:30 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त कार्यालय द्वारा आबकारी आरक्षक के 200 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है, जिसका ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट में 27 जून 2025 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। आबकारी आरक्षक पद के लिए योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण निर्धारित है।व्यापम की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को एक बार प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड बनाना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर, ईमेल, वर्तमान और स्थाई पता, फोटो, हस्ताक्षर आदि की आवश्यकता होगी। प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड बनाने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन कर कोई भी भर्ती का आवेदन पत्र जमा कर सकता है, प्रवेश पत्र और रिजल्ट डाउनलोड कर सकता है।
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन भुगतान अपने बैंक खाता से करना चाहिए। यदि वे किसी कम्प्यूटर दुकान मालिक के द्वारा भुगतान कराते हैं, उनको नगद भुगतान करते हैं और अपने परीक्षा में शामिल होते हैं तो राज्य सरकार द्वारा राशि वापसी संबंधित दुकानदार के बैंक खाता में किया जाएगा और अभ्यर्थी को राशि वापसी का लाभ देना या नहीं देना दुकानदार के आचरण पर निर्भर होगा। इसलिए भुगतान के मामले में सतर्क रहें और स्वयं या अपने किसी विश्वासपात्र के बैंक खाता से भुगतान करें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





