छत्तीसगढ़

अरपा आरोग्यम योग महोत्सव में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

Nil dhankar
6 Feb 2023 2:21 PM IST
अरपा आरोग्यम योग महोत्सव में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
x

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला प्रशासन द्वारा जीपीएम जिले के गठन की तीसरी वर्षगाठ पर 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का मुख्य अयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के उपलक्ष्य में एक फरवरी से विभिन्न गतिविधियों का अयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रातः 6 से 8 बजे तक स्वस्थ एवं समग्र जीवन शैली के लिए अरपा आरोग्यम योग महोत्सव का आजोजन किया गया।

गुरुकुल खेल मैदान गौरेला में आयोजित योग महोत्सव में अपर कलेक्टर बी सी एक्का, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर हितेश्वरी बाघे सहित विभिन्न विभागों के अधिकार, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवम बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में योग मास्टर निधि अग्रवाल एवम मोहित आर्य ने लोगों को विभिन्न योग आसनो, प्राणायाम, ध्यान के साथ ही स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए परामर्श दिया। यह योग महोत्सव 8 फरवरी तक प्रातः 6 से 8 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक चलेगा।

Next Story