छत्तीसगढ़

कांग्रेस भवन में वृहद चुनाव अभियान समिति की बैठक शुरू

Nil dhankar
26 Sept 2023 4:56 PM IST
कांग्रेस भवन में वृहद चुनाव अभियान समिति की बैठक शुरू
x

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की वृहद चुनाव अभियान समिति की पहली बैठक राजीव भवन में शुरू हो गई है। संयोजक चरण दास महंत, प्रभारी कु. सैलजा, सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में 70 सदस्य शामिल हैं। सभी चुनाव प्रचार अभियान के लिए सुझाव दे रहे हैं। बैठक में समिति अपने चार स्टार प्रचारकों सोनिया, राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे सी अधिकाधिक सभाएं कराने का कार्यक्रम तय करेगी।

क्योंकि इनकी जनता के बीच बड़ी अपील है। इनके अलावा संगठन के पास वैसे नेताओं को लेकर टोटा है। हिमाचल, कर्नाटक के सीएम, सचिन पायलट, शशि थरूर भी बुलाए जाएंगे। सोनिया गांधी स्वास्थ्यगत कारणों से अधिक सभाएं नहीं ले पाएंगी। आचार संहिता लगने के बाद कम से कम दो से तीन सभाएं करने का आग्रह किया जाएगी। कुछ वर्चुअल भी कर सकतीं है।

Next Story