छत्तीसगढ़

बड़ी मात्रा में कैश बरामद, रायपुर में आयकर विभाग की कार्रवाई ख़त्म

Nil dhankar
13 Nov 2022 2:17 PM IST
बड़ी मात्रा में कैश बरामद, रायपुर में आयकर विभाग की कार्रवाई ख़त्म
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 4 दिनों से जारी रेड की कार्रवाई अब खत्म हो रही है। आयकर विभाग के कुछ अफसर दिल्ली लौट चुके हैं। कुछ जांच में मिले दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ये छापा मारा था। बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारी के घर दबिश दी गई थी। खबर है कि लाखों रुपए भी इस कार्रवाई में बरामद किए गए हैं। करोड़ों की डील्स के सबूत मिले हैं जिनमें कर चोरी की गई। जल्द ही आयकर विभाग इस कार्रवाई पर बड़ा खुलासा कर सकता है।

रायपुर के स्वर्णभूमि रेसिडेंशियल कॉलोनी में भी छापा मारा गया था। यहां भी कोयला कारोबारियों की करोड़ों की प्रॉपर्टी है। यहां बड़ी मात्रा में कैश और ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनमें आर्थिक अनियमितता के सबूत हैं। इसके अलावा आयकर की टीम ने बिलासपुर में तेंदूपत्ता व्यापारी बजरंग अग्रवाल, बनवारी अग्रवाल के घर छापा मारा था ये दोनों राइस मिल और रियल स्टेट का काम भी करते हैं।

रायगढ़ में NR ग्रुप के मालिक संजय अग्रवाल के ठिकानों पर जांच की गई। कोयला कारोबारी राकेश शर्मा, रायपुर में लॉ विस्टा सोसायटी में रामगोपाल अग्रवाल के घर की तलाशी ली गई। NR इस्पात के मालिक संजय अग्रवाल ने पिछले दिनों राज्य सरकार से 5000 करोड़ रुपए का MoU साइन किया था। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 2 साल में अपने प्लांट का एक्सटेंशन 2,000 करोड़ रुपए की लागत से कराया था।


Next Story