छत्तीसगढ़

सरस्वती नगर में लैपटॉप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 Feb 2026 7:23 PM IST
सरस्वती नगर में लैपटॉप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुई लैपटॉप चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रायपुर पुलिस के एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी गया लेनेवो कंपनी का लैपटॉप और वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मयंक कुमार ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ कोटा, सरस्वती नगर, रायपुर में किराये के मकान में रहता है। दिनांक 15 फरवरी 2026 की रात्रि को अज्ञात चोर कमरे में रखे उसके दोस्त का लैपटॉप चोरी कर ले गया। प्रार्थी की शिकायत पर थाना सरस्वती नगर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 42/26 के तहत धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल ने अधीनस्थ अधिकारियों को अज्ञात आरोपी की पतासाजी और शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके बाद एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई। टीम ने प्रार्थी, उसके मित्र और आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया। पुलिस ने तरीका-वारदात के आधार पर चोरी के पुराने आरोपियों, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों और हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों की जानकारी भी एकत्र की।

मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों पर नजर रखी गई। जांच के दौरान टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर कोटा सरस्वती नगर निवासी दिनेश रात्रे और कोमल रात्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने लैपटॉप चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके पश्चात पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लेनेवो कंपनी का एक नग लैपटॉप तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जब्त किया। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश रात्रे (उम्र 19 वर्ष) और कोमल रात्रे (उम्र 21 वर्ष), निवासी सतनामी पारा, कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
Tagsरायपुर पुलिससरस्वती नगर थानालैपटॉप चोरीदो आरोपी गिरफ्तारलेनेवो लैपटॉप जब्तएण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिटसीसीटीवी जांचकोटा रायपुरबीएनएस धाराएंदोपहिया वाहन बरामदRaipur PoliceSaraswati Nagar Police StationLaptop thefttwo accused arrestedLenovo laptop seizedAnti Crime and Cyber ​​UnitCCTV investigationKota RaipurBNS sectionstwo-wheeler recoveredछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story