छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय की सुरक्षा में चूक, 2 युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
25 Nov 2024 8:09 AM IST
CM विष्णुदेव साय की सुरक्षा में चूक, 2 युवक गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। सीएम विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। अरपा रिवर व्यू के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया जा रहा था। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में 2 युवक को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ड्रोन भी बरामद कर लिया गया है

दरअसल सीएम विष्णुदेव साय का शनिवार को बिलासपुर दौरा था। इस दौरान वह अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। ऐसा ही एक कार्यक्रम अरपा रिवर व्यू में रखा गया था। इस दौरान क्षेत्र को नो फ़्लाइंग जोन घोषित किया गया था। इसके बावजूद आसमान में ड्रोन उड़ रहा था। यह ड्रोन सीएम के आसपास भी मंडराता नजर आया।

Next Story