छत्तीसगढ़

लैंडस्लाइड: छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश रोड पर आवागमन बंद

Nil dhankar
22 Aug 2022 2:17 PM IST
लैंडस्लाइड: छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश रोड पर आवागमन बंद
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से करीब 15 किमी आगे मध्य प्रदेश के अनूपपुर में लैंडस्लाइड होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते 15 से 20 ट्रक फंस गए हैं। वहीं राजेंद्रग्राम-अमरकंटक को जोड़ने वाले किरर मार्ग पर रिटेनिंग वॉल सहित सड़क बह गई है। इसके बाद प्रशासन ने आवाजाही के लिए अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है।

दरअसल, बारिश के चलते अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड क्षेत्र से होकर शहडोल-छत्तीसगढ़ राज्य को जोड़ने वाले सिंहपुर-शहडोल-तुलरा मार्ग में तुलरा से 5 किलोमीटर आगे लैंड स्लाइड हुआ है। इसके चलते बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरे हैं। यह छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। यहां तमाम वाहन फंसे हुए हैं। MPPWD और NHAI के अफसरों की देखरेख में JCB से मलबा हटाने का काम जारी है।

Next Story