छत्तीसगढ़

मकान मालिक ने इंजीनियर पर लगाया गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Nilmani Pal
9 Nov 2021 9:47 AM GMT
मकान मालिक ने इंजीनियर पर लगाया गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
x

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर में मकान बना रहे ठेकेदार ने मकान मालिक और उसके बेटे के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। इससे एक दिन पहले मकान मालिक ने ठेकेदार के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी। दोनों मामलों में पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के खमतराई भक्तमाता कर्मा नगर में रहने वाले दुर्गेश साहू इंजीनियर हैं। वे ठेका लेकर मकान निर्माण कराते हैं। उन्होंने राजकिशोर नगर में रहने वाले श्रवण कुमार पांडेय के मकान का बनाने का ठेका लिया है। रविवार की सुबह वे श्रवण पांडेय के मकान में गए। वहां पर उन्होंने मकान मालिक से अपने काम के स्र्पये मांगे। इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। मकान मालिक ने ठेकेदार से ब्लेंक चेक मांगकर इकरारनामा लिखवाने के लिए कहा। इसी बीच श्रवण का बेटा शरद भी वहां आ गया।

युवक ने स्र्पये देने से साफ इन्कार करते हुए अधिकारियों से अपनी पहचान की धमकियां देने लगा। साथ ही ठेकेदार से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। पिता पुत्र ने मिलकर ठेकेदार की पिटाई करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। साथ ही उनका मोबाइल तोड़ दिया। इससे पहले मकान मालिक ने भी ठेकेदार के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Next Story